हमले के बाद कश्मीर में हाई अलर्ट है।
- फोटो : संवाद
बीबीएयू में राजनीति विभाग के प्रोफेसर सुरेंद्र जाटव की 18 अप्रैल को शादी हुई है। हनीमून के लिए कश्मीर जाने के लिए तैयारी कर ली थी। 22 अप्रैल को कश्मीर में होटल व कैब की बुकिंग कराई थी। जैसे ही पहलगाम में आतंकी हमले की जानकारी मिली, रात में उन्होंने सारी बुकिंग कैंसिल करा दी। अब वह कश्मीर से इतर कहीं और जाने की योजना बना रहे हैं।