फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, दबाव डालने पर शादी के लिए हुआ तैयार फिर दिया धोखा

Fri, 25 Apr 2025 04:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। दबाव डालने पर युवक विवाह के लिए तैयार हो गया पर फिर धोखा दे दिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दूसरे धर्म की युवती का यौन शोषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सआदतगंज निवासी दूसरे धर्म की युवती को शादी का झांसा देकर हाता नूर बेग निवासी दीपक पाल उर्फ भोलू ने यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। मंगलवार को पीड़िता ने सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


मूलरूप से हरदोई निवासी युवती सआदतगंज इलाके में किराये पर रहती है। युवती के अनुसार चार दिसंबर 2023 को मकान खाली करने के दौरान उसकी मुलाकात ई रिक्शा चालक दीपक पाल से हुई थी। दीपक अक्सर बहाने से कॉल कर उससे बात करने लगा। आरोप है कि दीपक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शोषण किया।

ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा को किया याद, अर्पित की पुष्पांजलि

ये भी पढ़े-  यूपी: प्रदेश के इन 45 जिलों में आज लू का अलर्ट, कानपुर कल रहा सबसे गर्म; जारी हुए दो दिन के पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि काफी दबाव डालने पर दीपक शादी के लिए राजी हुआ। 14 अप्रैल को शादी की तिथि तय हुई। युवती के परिजन शादी की तैयारियों में लगे थे तभी आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें