तकनीकी संस्थानों के अलावा अब विश्वविद्यालयों और कालेजों में भी अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ शिक्षक बन सकेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘ऐडजंक्ट फैकेल्टी’ योजना शुरू की है।
इसके तहत एडवोकेट, कलाकार, सिविल सर्वेंट्स आदि भी शिक्षक के पद पर नियुक्त किए जा सकते हैं। मंत्रालय ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
आईआईटी में विषय से अलग इंडस्ट्री, कला आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञों की फैकल्टी के रूप में भर्ती की छूट पहले से है। ट्रिपल आईटी ऐक्ट पास होने के बाद इन संस्थानों को भी यह अधिकार मिल गया है।
मंत्रालय शिक्षक भर्ती की इस नीति को विश्वविद्यालयों और कालेजों में भी लागू करने जा रहा है। मंत्रालय का मानना है कि भारत में अलग-अलग क्षेत्रों में अनेकों विद्वान तथा विशेषज्ञ हैं, जिनका उच्च शिक्षा से सीधा कोई जुड़ाव नहीं है।