फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने बहू को 50 हजार में बेच डाला अधेड़ को

Sun, 03 May 2015 11:04 AM IST
दुर्गेंद्र कुमार शर्मा/अमर उजाला, शुक्लागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ यह गीत कान में पड़ते ही यह महिला दर्द से कराह उठती है। कारण उसने बीस साल की उमर में ही इतना दर्द झेल लिया कि अब वह किसी जनम में बेटी के रूप में पैदा नहीं होना चाहती।
विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं सास द्वारा 50 हजार रुपये में बेची गई एक महिला की। जो अधेड़ पति की जुल्म की शिकार है। शनिवार को पति के हाथों पिट रही इस महिला को पड़ोसियों ने बचाया। उसने दर्द बयां किया तो लोग सिहर उठे। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

नगर के भातू फार्म पीपल के पेड़ वाली गली में रहने वाली इस महिला ने बताया कि वह मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली है। बताया कि उसके मां-बाप ने 15 साल की उमर में ही उसकी शादी राजकुमार नामक युवक से कर दी।
विज्ञापन


पति ने छह माह बाद छोड़ दिया। स्थानीय पुलिस से शिकायत की, पर कुछ नहीं हुआ। थक हारकर मायके आ गई। इसी बीच सदमे से मां-बाप की मौत हो गई। चाचा रतिराम ने उसकी शादी ग्वालियर के दतई गांव निवासी धर्मेंद्र से करा दी।
विज्ञापन

पति के मरने के बाद रिक्‍शेवाले को बेच दिया

सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान एक बेटी भी हुई लेकिन यहां भी किस्मत रूठ गई। तीन साल बाद धर्मेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब वह सास ऊषा और ससुराल वालों को खटकने लगी।

कुछ माह बाद सास ने चोरी छिपे इटावा के रहने वाले 50 वर्षीय शादीशुदा रिक्शा चालक को 50 हजार रुपये में बेच दिया। उसने विरोध किया तो उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। चुपचाप वह पति के साथ आ गई।

वह करीब साल भर से नगर के भातू फार्म पीपल के पेड़ वाली गली में रह रही है। बताया कि पति उसे आए दिन मारता पीटता है। विरोध करती है तो 50 हजार में खरीदने की बात कहकर रौब दिखाता है।

शनिवार को पति ने उसकी पिटाई कर जान से मारने का प्रयास किया लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया। इस पर पति वहां से भाग गया। पीड़ित महिला ने बताया कि इसकी शिकायत गंगाघाट पुलिस से की है। एसओ गंगाघाट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर पुलिस को भेजा था। मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें