फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगरः वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 26 Feb 2020 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईस्कूल की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुराचार व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छात्रा सोमवार देर रात अपने घर में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

आरोप है कि इसी बीच आरोपी राशिद जमाल अचानक छात्रा के कमरे में घुस गया। आरोपी ने पूर्व में बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुराचार किया। कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें