फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार का फैसलाः 75 प्रतिशत हाजिरी न होने पर लौटानी होगी फीस भरपाई की राशि

Fri, 14 Jul 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ जेनुइन छात्रों को देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। योजना का लाभ पाने वाले छात्र की उपस्थिति उस सत्र में 75 फीसदी से कम है तो उसे दी गई राशि लौटानी होगी।
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षण संस्थानों के रिकॉर्ड पर भी निगरानी रखी जाएगी। राज्य सरकार दो लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ देती है।

अभी तक शुल्क भरपाई का लाभ वे छात्र भी पा जाते हैं जो एडमिशन तो लेते हैं, पर कभी कक्षाओं में नहीं जाते। देखने में आया है कि शिक्षण संस्थान भी फर्जी एडमिशन दिखाकर राशि हड़प लेते हैं।
विज्ञापन


आवेदन करने वालों के डाटा की जांच का काम दिसंबर-जनवरी में पूरा कर लिया जाता है, जबकि सत्र अप्रैल-मई में खत्म होता है। इसलिए पता नहीं चल पाता कि छात्रों ने 75 फीसदी क्लासेज अटेंड की या नहीं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों की सूचना की होगी रेंडम जांच

डेमो - फोटो : demo pic
​अब फैसला किया गया है कि सत्र के अंत में शिक्षण संस्थानों को यह प्रमाणित करना होगा कि जिन विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है, उनकी उपस्थिति 75 फीसदी या उससे अधिक है।

उपस्थिति के मामले में शिक्षण संस्थानों की ओर से मुहैया कराई गई सूचना की भी रेंडम जांच होगी। अगर संस्थान की दी सूचना गलत मिली तो उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला दर्ज होगा। प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह ने बताया कि जेनुइन छात्रों को ही योजना का लाभ मिले, इसलिए यह नियम बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें