फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बारिश के कहर ने ली 30 और जिंदगियां, सड़कें बही व हजारों घर ढहे

Sun, 29 Sep 2019 12:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली के लालगंज में कोड़री गांव के पास तेज बारिश से बही सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते तबाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बारिश से हुए हादसों ने शनिवार को भी प्रदेश में 30 लोगों की जान ले ली। हजारों घर जमींदोज हो गए।

विज्ञापन


कई जिलों में सड़कें बहने और पुल धंसने की खबर है। अकेले अवध में ही एक हजार से अधिक मकान ढह गए। यहां अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई।

अवध में 12 की जान गई
रायबरेली में 4 की मौत
: अवध के जिले रायबरेली के सहमीपुर गांव चारपाई पर लेटी डेढ़ साल की श्वेता की दीवार गिरने से मौत हो गई। डलमऊ, जगतपुर व फुरसतगंज में भी एक-एक मौतें हुईं। यहां 250 से अधिक मकान ढह गए।

सीतापुर में 2 मौतें : महोली क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। यहां 20 से अधिक आशियाने बारिश से ढह गए।

Trending Videos

इन जिलों में ये रहा मृतकों का आकड़ा

सुल्तानपुर के लंभुआ में ढहा एक मकान। - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में भी 2 की मौत : लंभुआ इलाके में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई। कुड़वार में भी एक युवक की मौत हो गई। यहां 150 से अधिक घर धराशायी हो गए।

अंबेडकरनगर में पिता-पुत्री समेत 3 की मौत : राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में कच्चा मकान ढहने से पिता-पुत्री की दबकर मौत हो गई, प्रतापपुर उदयीपट्टी गांव में छप्पर गिरने से युवक की जान चली गई। यहां 100 से अधिक आशियाने गिर गए।

बाराबंकी : यहां 250 से अधिक घर धराशायी हो गए। यहां दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

फैजाबाद : यहां 450 से अधिक मकानों के गिरने की सूचना है। गोंडा व बहराइच में भी बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया है। कई नाले उफना गये हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल में 14 और की गई जान

भारी बारिश से प्रदेश के कई इलाके जलमग्न हो गए। - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर-गाजीपुर में 4-4, आजमगढ़ में 3, बलिया में 2 और मऊ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वांचल में बारिश के कहर से 3 दिन में 28 मौतें हो चुकी हैं। पूर्वांचल में भी सैकड़ों घर ढहने के साथ सड़कें बहने की खबर है। जौनपुर में एक दिन में गोमती का जलस्तर 5 फीट बढ़ गया।

बुंदेलखंड-कानपुर में 4 की मौत
बारिश के चलते बुंदेलखंड-कानपुर में तीन महिलाओं समेत 4 की मौत हो गई। पांच दर्जन से अधिक मकान धराशायी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें