फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप पलटी, 21 घायल

Sun, 13 Oct 2024 08:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में दो दर्जन लोग रविवार की दोपहर पिकअप में बैठकर क्षेत्र के गोकना घाट पर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे तभी सूची खरौली मार्ग पर गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकप सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में हुए घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट जा रहा पिकअप किसुनदासपुर गांव के पास पलट गई। उसमें सवार सवार 21 लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मिश्रपुर मजरे नेवादा गांव से दो दर्जन लोग रविवार की दोपहर पिकअप में बैठकर क्षेत्र के गोकना घाट पर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे तभी सूची खरौली मार्ग पर गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकप सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में पिकअप सवार देशराज (45), प्रतिमा (35), निशा (18), उमेश (49), शुभम पटेल (27), रुचि (18), कीर्ति (23), सुमित पाण्डेय (11), रामरती (55), अनामिका (14), तारावती (60), मीरा कुमारी (58), नीलू (19), रेशमा (13), रामू (48), रूमा  (22), दशरथ (70), हरी (48), अखिलेश (18), धर्मेश (42), सुभागा (60) हो गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल रेशमा, रामरती, निशा, शुभम, दशरथ व मीरा कुमारी व नीलू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें