फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसपोर्टर व उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2024 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में शनिवार रात प्लाई कारोबारी ने साथियों संग मिलकर ट्रांसपोर्टर व उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक प्लाई कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर जगत सिंह यादव अहिमामऊ में रहते हैं। शनिवार रात करीब दो बजे जगत दोस्त मनीष व भास्कर तिवारी संग कार से लौट रहे थे। ऑरेंज बिल्डिंग के पास एसयूवी जगत की कार के सामने रुक गई। जगत ने जब एसयूवी हटाने को कहा तो उसमें सवार छह लोग भड़क गए। विरोध पर जगत व उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे जगत के परिचित अंसल निवासी आनंद पाठक ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा और भाग निकले। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक एसयूवी चालक गोमती नगर निवासी अंश यादव को जेल भेजा गया है। आरोपी प्लाई का व्यापार करता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें