फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय सेवा के 167 अधिकारी पदोन्नत होंगे, डीपीसी में हुआ प्रमोशन के लिए चयन

Thu, 11 Jul 2019 12:28 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ सचिवालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सचिवालय सेवा में 2019-20 में समूह ‘क’ रिक्त होने वाले पदों पर पदोन्नति के लिए चयन हो गया है। विशेष सचिव पद पर 22, संयुक्त सचिव पद पर 38, उप सचिव पद पर 49 और अनुसूचिव पद पर 58  सहित कुल 167 अधिकारी पदोन्नत होंगे। बुधवार को मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में विभिन्न पदों पर पदोन्नति को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने सचिवालय अधिकारियों की डीपीसी के लिए मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कांत शुक्ल, सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह ने भी पदोन्नति के लिए चयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें