फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पॉलीटेक्निक में 1570 पदों पर भर्ती

Tue, 09 Sep 2014 01:45 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब पॉलीटेक्निक में शिक्षकों और बाबुओं की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा गया है कि पॉलीटेक्निक में खाली कुल 1570 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

733 शिक्षकों और 211 शिक्षक सहयोगी स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग से अनुरोध किया जा चुका है।

बाबू और अनुचर के 626 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की अनुमति शासन से मांगी गई है। संविदा कर्मियों को रिजवी कमेटी की सिफारिश के आधार पर न्यूनतम मानदेय देने का प्रस्ताव है।

जान‌िए, प्रदेश में कितने हैं पॉली‌टेक्निक

प्रदेश में मौजूदा समय 99 राजकीय, 19 अनुदानित व 307 निजी पॉलीटेक्निक में 1,24,735 सीटें हैं। वर्ष 2014-15 में 73 निजी और 55 नए राजकीय पॉलीटेक्निक खुलेंगे।

इनमें से 15 नए पॉलीटेक्निकों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इनमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई और विभागीय कामकाज के लिए शिक्षक, सहयोगी स्टाफ, बाबू व अनुचर की जरूरत होगी।

प्राविधिक शिक्षा निदेशालय चाहता है बेहतर पढ़ाई के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए।

बाबुओं को संविदा पर नौकरी

बाबुओं और चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों की भर्ती पर रोक है। इसलिए बाबुओं के करीब 168 व चतुर्थ श्रेणी के 458 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की अनुमति मांगी गई है।

संविदा पर भर्तियां प्राविधिक शिक्षा निदेशक या संयुक्त प्राविधिक शिक्षा निदेशक स्तर से की जाएंगी। इसके लिए जिलेवार विज्ञापन निकाल कर आवेदन मांगे जाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि वित्त व कार्मिक विभाग से अनुमति मिलने के बाद बाबुओं व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यहां भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

मत्स्य विभाग में मछुआरों के पद पर हो रही भर्ती में अनियमितता की शिकायतों के बाद भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। जिन मंडलों में भर्ती हो गई है, वहां की जांच बैठा दी गई है। मंडलीय उपनिदेशक ये भर्तियां कर रहे थे।

प्रदेश के मत्स्य विभाग में मछुआरों के 225 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मछुआरों की रिजर्ववायर व फॉर्म में मछलियों की देखरेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।

इस पद के लिए लिखने-पढ़ने की जानकारी के साथ नाव चलाना, तैराना, गोताखोरी, जाल बुनना, जाल चलाना, जाल पहचानने के साथ मछलियों के बारे में ज्ञान जरूरी है।

मछलियों की देखभाल व पैकिंग भी आवेदक को आनी चाहिए। मत्स्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली व चित्रकूट मंडल की भर्ती को लेकर शिकायतें आईं थीं कि वहां सामान्य चयन योग्यता को नजरंदाज कर भर्तियां की गई हैं।

इसके बाद मत्स्य निदेशालय ने लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली व चित्रकूट मंडल की भर्तियों की जांच बैठा दी है। इसके अलावा जिन मंडलों में भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, उसे स्थगित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें