फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 11 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में डेंगू का डंक तेज हो रहा है। सोमवार को अलग-अलग अस्पतालों की ओपीडी में 11 से अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीज घर पर रुककर इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव आए लोगों के घरों के आसपास एंटीलार्वा का छिड़काव कराया है। कमांड सेंटर से घर पर रुके मरीजों का हाल लिया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में लगातार डेंगू पॉजिटिव मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को दो मरीज कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों मरीजों के नमूने का एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में छह पॉजिटिव केस आए। जबकि पांच पॉजिटिव मरीज अभी तक भर्ती हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी में तीन मरीज पॉजिटिव आए हैं। जबकि एक मरीज भर्ती हुआ है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें