फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: राजनाथ सिंह का सपा पर निशाना, प्रियंका ने योगी पर किया पलटवार

Sun, 13 Feb 2022 06:03 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान अब कल यानी 14 फरवरी को होना है। जिन नौ जिलों की 55 सीटों पर चुनाव होने हैं, वहां चुनाव प्रचार भी थम चुका है। राजनीतिक दल अब तीसरे चरण की तैयारी में जुट गए हैं। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:03 PM, 13-Feb-2022

बसपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची

06:02 PM, 13-Feb-2022

बसपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची

06:00 PM, 13-Feb-2022

UP Election: बसपा ने 47 प्रत्याशियों की सूची जारी की
बसपा ने यूपी चुनाव के सातवें चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। पढ़िए किसे-किसे मिला टिकट? 






विज्ञापन
05:33 PM, 13-Feb-2022

UP Election: प्रियंका ने योगी पर किया पलटवार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मेरे और राहुल के बीच विवाद हो ही नहीं सकता है। मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? उन्होंने कहा कि विवाद तो योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के बीच है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया था कि भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी जिस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है।
 

05:32 PM, 13-Feb-2022

UP Chunav : राजनाथ सिंह ने सपा पर साधा निशाना
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जो लोग खुद के समाजवादी होने का दावा करते हैं, उनका समाजवाद से कोई लेनादेना नहीं है। तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले और समाज को डुबाकर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग कभी समाजवादी नहीं हो सकते। 

विज्ञापन
03:46 PM, 13-Feb-2022

UP Election 2022: वाराणसी कांग्रेस में घमासान, बगावत पर उतरे कार्यकर्ता
वाराणसी में कांग्रेस में प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित होने के बाद से शुरू हुआ विरोध अब उत्तरी से दक्षिणी तक तेज हो गया है। कैंट और दक्षिणी विधानसभा में तो पार्टी के कार्यकर्ता बगावत के मूड में हैं। दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन व जुलूस निकालकर शीर्ष नेतृत्व से पार्टी के उम्मीदवार को बदलने की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

03:46 PM, 13-Feb-2022

UP Election 2022: पूर्वांचल की 34 सीटें तय करने में सपा के छूटे पसीने
पूर्वांचल की 34 सीटें तय करने में सपा के पसीने छूट रहे हैं। सहयोगी दलों और दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को समायोजित करने से चुनौती बढ़ गई है। कई जिलों में हुए विरोध को देखते हुए पार्टी हाईकमान फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। नाराज नेताओं के मान मनौव्वल की कोशिशें जारी हैं। पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और जिला स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज लोगों को सरकार बनने पर मौका देने की दुहाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

03:42 PM, 13-Feb-2022

UP Election 2022: हाथरस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया ग्राम प्रधान के घर पर भोजन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को हाथरस में जनसंपर्क किया और घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने गांव रुहेरी में ग्राम प्रधान के घर पर खाना किया। भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह हाथरस सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर के समर्थन में जन संपर्क करने के पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने वहां गांव रुहेरी में ग्राम प्रधान के घर पर भोजन किया । उसके बाद वहां उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगे।

02:47 PM, 13-Feb-2022

UP Elections: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का अखिलेश पर निशाना
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि अपराधियों को संरक्षण और टिकट देने में अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से भी आगे निकल गए हैं। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं में रोड़ा अटकाते हुए न सिर्फ प्रदेश का विकास बाधित किया, बल्कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग को योजनाओं के लाभ से वंचित किया।

02:38 PM, 13-Feb-2022

UP Chunav: केशव का सपा पर हमला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। ट्वीट कर लिखा कि कमल की आंधी में साइकिल उड़ गईं है। केशव ने इसके पहले सुबह भी अखिलेश यादव पर तंज कसा था। कहा था कि अखिलेश केवल चुनाव के वक्त ही दिखते हैं। 

02:15 PM, 13-Feb-2022

UP Election 2022: राहुल पर हिमंता के बयान पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी नाराज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन पर हमला करते हुए कहा है कि असम के सीएम ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जयंत चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं को समय-समय पर दातुन से अपना मुंह धो लेना चाहिए।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने उत्तराखंड में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह देश की सेना से सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि क्या किसी ने राहुल गांधी से सबूत मांगा कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं।
 

01:50 PM, 14-Feb-2022

UP Election: सीएम योगी एटा पहुंचे
एटा के जलेसर के एमजीएम मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करने पहुंचे। शुरूआत जलेसर के घंटे से की। कहा कि यहां का घंटा बजता है तो देवध्वनि उत्पन्न होती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए यहीं 2100 कुंतल का घंटा बनाया गया। 
मान्यता है कि घंटा बजने से अपशकुन दूर होते हैं। प्रदेश में विकास के अपशकुन भी इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं। लोगों को धार्मिक रूप से जोड़ते हुए कहा कि पहले बाजारों में बमबाजी होती थी, कर्फ्यू लगाए जाते थे। 
 

01:28 PM, 13-Feb-2022

UP Chunav: अखिलेश यादव ने फिर किए कई वादे

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने फिर से चुनावी वादे किए हैं। अखिलेश ने ट्वीट किया-

सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस-कल्याण की सूरत

पुरानी पेंशन बहाली
मिलेगा मोटरसाइकिल व मोबाइल रिचार्ज भत्ता
सप्ताह में 1 दिन अवकाश
वर्दी व पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ेगा
मकान किराया भत्ते की समीक्षा
खाली पड़े पदों पर प्रमोशन
गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति

12:50 PM, 13-Feb-2022

UP Chunav: बसपा सुप्रीमो का भाजपा पर हमला
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?'

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव।'
 

12:45 PM, 13-Feb-2022

UP Election: ओवैसी ने हिजाब विवाद पर साधा निशाना
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में अब सियासत तेज होती दिख रही है। नेताओं के बीच जुबानी जंग और भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज सुबह AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो ट्वीट कर फिर से विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इंशा अल्लाह एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी।

ओवैसी ने कहा कि हमारी बच्ची अपने मां- बाप को बोलेंगी मैं हिजाब पहनना चाहती हूं और उनके माता-पिता भी आजादी देते हुए बोलेंगे पहन बेटी मैं देखता हू तुझे कौन रोकता है। ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनकर बच्ची डॉक्टर भी बनेंगी, कलेक्टर भी बनेंगी और बिजनेसवुमेन भी बनेंगी, एसडीएम भी बनेंगी, इंशा अल्लाह एक दिन हिजाबी प्रधानमंत्री भी बनेंगी। हो सकता है मैं जिंदा न रहूं लेकिन वह प्रधानमंत्री बनेंगी जरूर।
 

11:23 AM, 13-Feb-2022

UP Election: शिवसेना सांसद का बड़ा बयान
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव सरकार बनाने जा रहे हैं। राउत ने कहा कि आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बोले, 'हम अभी गोवा से लौटे हैं और जल्द ही आदित्य ठाकरे के साथ यूपी का दौरा करेंगे। अखिलेश यादव वहां अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में हम देश भर में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे; इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।'

10:41 AM, 13-Feb-2022

UP Election 2022: अमरोहा में बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज की गाड़ी पर फायरिंग
शनिवार की रात बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी एडवोकेट की बेटी की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में वे बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाड़ी में लगे गोली के निशानों की जांच पड़ताल की है। घटना के बाद बसपाइयों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए गाड़ी की फॉरेंसिक जांच करने की बात कह रही है। अमरोहा नगर निवासी नावेद अयाज अमरोहा विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी हैं। शनिवार की शाम छह बजे चुनावी प्रचार प्रसार थम गया था। इसके बाद प्रत्याशियों को डोर टू डोर जनसंपर्क करने की अनुमति थी। 

10:06 AM, 13-Feb-2022

UP Election: केशव ने पूछा- अखिलेश जी साढ़े चार कहां थे?
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूछा कि चुनाव से पहले साढ़े चार साल कहां थे? केशव ने ट्वीट किया, 'ये चुनाव को भी पिकनिक की तरह मानते हैं। आज जब चुनाव है तो अखिलेश जी दिखाई देने लगे लेकिन बाकी साढ़े चार साल कहां थे? अखिलेश यादव जी की 2012-17 की सरकार में प्रदेश के अपराधी सपाई जनता के शोषक थे आज फिर शोषण करने के लिए जातिवाद व तुष्टिकरण के सहारे सत्ता की बागडोर चाहते हैं।'

09:24 AM, 13-Feb-2022

UP Chunav 2022: कल दूसरे चरण का मतदान
उत्तर प्रदेश की नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होगा। इन जिलों में प्रचार-प्रसार भी थम चुका है। अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं जिले में पड़ने वाली इन 55 सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। 

09:11 AM, 13-Feb-2022

UP Election 2022 Live: राजनाथ सिंह का सपा पर निशाना, प्रियंका ने योगी पर किया पलटवार

अखिलेश यादव बोले- भाजपा बनाम भाईचारे का है उत्तर प्रदेश चुनाव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष साक्षात्कार में किसान, नौजवान, कानून-व्यवस्था के हालात, आर्थिक और रोजगार के मोर्चों पर प्रदेश की स्थिति के साथ ही भाईचारे जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जोरदार हमले बोला। साथ ही इन सब मोर्चों पर समाजवादी सोच को भी रखा। अखिलेश ने कहा-उत्तर प्रदेश में अब झूठ का हवाई जहाज नहीं उतरेगा। पहले चरण के मतदान से ही साफ हो चुका है कि भाजपा का सफाया तय है।

 उन्होंने तंज कसा कि भाजपा वालों ने डोर-टू-डोर कैंपेन तक बंद कर दिया है। क्योंकि, लोग उनको खाली सिलिंडर दिखा रहे हैं। अपराध के आंकड़े खुद-ब-खुद कानून-व्यवस्था की सच्चाई बता रहे हैं। यह चुनाव भाजपा बनाम भाईचारा का है। अब तक के चुनाव में भाजपा युवाओं, किसानों, बेरोजगारों के मुद्दों से भागती रही। वे कैराना, मुजफ्फरनगर को मुद्दा बना रहे थे। हमने असली मुद्दों पर बात की। पेश हैं अखिलेश यादव से राजेन्द्र सिंह और नितिन यादव की बातचीत के प्रमुख अंश...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें