फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:00 PM, 31-Oct-2024

Diwali 2024: सिखों की दीपावली का ग्वालियर से विशेष नाता, 'दाता बंदी छोड़’ गुरुद्वारे से हुई थी शुरूआत; जानें

Diwali 2024: आज आपको सिख धर्म की विशेष दीपावली के बारे में बताने जा रहे हैं। सिखों की दीपावली का ग्वालियर से भी एक विशेष नाता है। सिखों की दीपावली शुरू होने के पीछे की कहानी क्या है और ग्वालियर से इसकी शुरूआत कब और कैसे हुई?..पढ़े दीपावली पर यह स्पेशल रिपोर्ट

और पढ़ें

08:54 PM, 31-Oct-2024

Indore: इंदौर के अमर विलास होटल की तीसरी मंजिल पर लगी आग

फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग से कोई जनहानि नहीं हुई। दीपावली त्यौहार के कारण होटल में ज्यादा लोग भी नहीं रुके हुए थे। इस कारण अफरा-तफरी जैसा माहौल भी नहीं रहा। और पढ़ें

08:53 PM, 31-Oct-2024

Indore Diwali: जगमग धरती, उजला आकाश, अहिल्या नगर के हर कोने में बिखरा प्रकाश

Indore News: धरती पर दीयों ने और आकाश में आतिशबाजी ने बिखेरे रंग, इंदौर का कोना कोना हुआ प्रकाशमय, घर-बाजार सभी जगह देखने को मिली खुशियां
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:17 PM, 31-Oct-2024

MP: बढ़ा हुआ खर्च, समय से पहले मांग...हाजियों ने दिखाई बेरुखी, फिर बढ़ाना पड़ी तारीख, जानिए क्या है नया आदेश

MP: समय से पहले मांग ली गई हज खर्च की किस्त और इस खर्च में भी कर दी गई बढ़ोतरी ने चयनित हाजियों को विचलित कर दिया है। असर खर्च की पहली किस्त जमा करने में हो रही कोताही के रूप में आ रहा है। दो बार समय निर्धारण करने के बाद भी अब तक अधिकांश लोगों ने यह किस्त जमा नहीं कराई है। जिसके बाद हज किस्त जमा करने के लिए एक बार फिर तारीख बढ़ाई गई है। और पढ़ें

06:48 PM, 31-Oct-2024

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10वें हाथी की मौत, दिनभर जांच करती रही टीमें; जांच एजेंसियों ने डेरा जमाया

MP: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में गुरुवार को दो और हाथियों ने दम तोड़ दिया। दोपहर में 9वें हाथी और शाम को दसवें हाथी की मौत हुई। मामले में एसटीएफ ने डॉग स्क्वॉड की मदद से 7 खेतों और 7 घरों की तलाशी ली है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:24 PM, 31-Oct-2024

Tikamgarh: बिना सुरक्षा के केंद्रीय मंत्री खटीक पत्नी सहित पहुंचे बाजार, लोगों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री और टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद वीरेंद्र खटीक गुरुवार की शाम पत्नी सहित दीपावली की खरीदारी करने टीकमगढ़ के बाजार में पहुंचे। और पढ़ें

06:19 PM, 31-Oct-2024

Tikamgarh News: पुलिस अधीक्षक ने आदिवासी बच्चों के साथ जालाये दीपक, मनाई दीपावली; जमकर बजी तालियां

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने गुरुवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ के नवागत पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई अपने स्टाफ के साथ टीकमगढ़ शहर के आदिवासी बस्ती अनगड़ा पहुंचे। और पढ़ें

06:13 PM, 31-Oct-2024

Umaria: 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को खुशियों से भरा पैकेट वितरित, दीपावली के अवसर पर युवा टीम की पहल

रोशनी के पर्व दीपावली पर गरीबों के घर में खुशियां छाए, इसके लिए जिले की सक्रिय युवाओं की एक टोली युवा टीम उमरिया अनूठा काम करती है। और पढ़ें

05:37 PM, 31-Oct-2024

Damoh: गरीब परिवारों के बीच जाकर एसपी ने पत्नी के साथ मनाया दीपावली पर्व, मिठाइयां और पटाखे पाकर बच्चे खुश

MP: एसपी ने कहा की आज वह दीपावली का पर्व बच्चों के बीच मनाने पहुंचे हैं। इस प्रकार से हमें अपने कर्तव्यों का भी एहसास होता है। चरहाई बाजार के बाद एसपी रेलवे स्टेशन भी पहुंचे वहां भी सैकड़ो बच्चों को आतिशबाजी और मिठाइयों का वितरण किया गया। और पढ़ें

05:20 PM, 31-Oct-2024

Bhopal: नफरत के ऐलान के जवाब में मुहब्बत का पैगाम, शहर काजी बोले- हम सबसे करते रहेंगे व्यवहार, जानिए मामला

MP: 'दिवाली की खरीदी अपनों से करें, सनातन को मजबूत करें' के संदेश देते बजरंग दल के पोस्टरों पर मुस्लिम समुदाय की तरफ से जवाब आया है। नायब शहर काजी मौलाना अली कदर ने इस ऐलान के उत्तर में कहा है कि बुराई का जवाब भलाई से देना इस्लाम की आस्थाओं में शामिल है।  और पढ़ें

05:13 PM, 31-Oct-2024

Sehore: वेयर हाउस में भंडारित मूंग में मिट्टी मिलाते हुए वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कहा, जांच कराई जा रही है

Sehore: भैरूंदा क्षेत्र के कस्बाई गांव लाडक़ुई के मालवीय वेयर हाउस में भंडारित मूंग में मिट्टी मिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले की जानकारी कलेक्टर को लगते ही उन्होंने इसकी जांच एसडीएम से कराई, जो उसमें मूंग का सैंपल लिये जाने के बाद उसमें मिट्टी की मात्रा पाई गई।
  और पढ़ें

04:01 PM, 31-Oct-2024

Pashupatinath Diwali: भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ के संग मनाई दीपावली, जलाई फुलझड़ियां, की आतिशबाजी

दीपावली की सुबह बड़ी संख्या में भक्त बाबा पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे यहां सुबह बाबा पशुपतिनाथ का पूजन अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे राजभोग के बाद भगवान पशुपतिनाथ की आरती की गई।  और पढ़ें

03:57 PM, 31-Oct-2024

Sehore News:कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जिले में किसान हो रहे परेशान कोई सुनने वाला नहीं?

Sehore News:कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जिले में किसान हो रहे परेशान कोई सुनने वाला नहीं? और पढ़ें

03:51 PM, 31-Oct-2024

Explainer: बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का इतिहास |

Explainer: बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का इतिहास | और पढ़ें

03:17 PM, 31-Oct-2024

Diwali 2024: एमपी में एक गांव ऐसा भी, जहां दिवाली पर ब्राह्मणों का चेहरा नहीं देखते लोग, वजह भी हैरान कर देगी

एक अनोखी परंपरा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कनेरी गांव की है। यहां दीपावली पर गुर्जर समाज के लोग दिवाली के दिन ब्राह्मणों का चेहरा नहीं देखते। आइए आपको इस अनोखी परंपरा से जुड़ी बातों को विस्तार से बताते हैं।  और पढ़ें

03:17 PM, 31-Oct-2024

Diwali: देश का एकमात्र मंदिर जो श्रीयंत्र और उल्लू की चोंच के आकार में बना, यहां के किस्से भी करते हैं हैरान

निवाड़ी जिले के ओरछा को बुंदेलखंड की अयोध्या कहा जाता है सैकड़ो साल पहले बनाया गया लक्ष्मी मंदिर अनूठा है जहां पर मूर्ति ना होने के बाद भी लोग दीप जलाने जाते हैं और पढ़ें

03:17 PM, 31-Oct-2024

Diwali: होलकर राजाओं की ऐतिहासिक दिवाली, तेल के लैंपों की रोशनी से जगमगाता था शहर, 1919 में लगे बिजली के बल्ब

Diwali: होलकर महाराजाओं की दीपावली पर्व में खास रुचि रहती थी। होलकर राज्य की राजधानी इंदौर में भव्य सजावट की जाती थी, इसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के नागरिक आते थे। और पढ़ें

03:15 PM, 31-Oct-2024

Hingot war: दीपावली के दूसरे दिन खेला जाता है इंदौर के समीप हिंगोट युद्ध, जानिए क्या है परंपरा

हिंगोट युद्ध पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है और  सैकड़ों वर्षों से खेला जा रहा है। इस युद्ध में हिंगोट से दोनो सेना के कई योद्धा घायल हो जाते है। इस युद्ध को देखने के लिए हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग भी जुटते है। और पढ़ें

03:12 PM, 31-Oct-2024

Umaria Crime: उमरिया पुलिस की कार्रवाई, कथली नदी के पास जुआ खेल रहे 8 आरोपी गिरफ्तार

नदी किनारे कुछ लोग पेड़ के नीचे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 3,800 रुपये नकद, 52 ताश की गड्डी और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।  और पढ़ें

02:56 PM, 31-Oct-2024

Damoh: फर्जी डीएड की अंकसूची पर नौकरी करने वाले 6 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, 22-28 साल पहले ज्वाइन की थी नौकरी

जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में फर्जी डीएड अंकसूची के आधार पर नौकरी कर रहे छह शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनकी नियुक्ति 1996 से 2002 के बीच हुई थी, और सत्यापन में अंकसूचियां फर्जी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। और पढ़ें

02:50 PM, 31-Oct-2024

Maiahr News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, अखबार बांटते समय हुआ हादसा

मृतक नारायण दुबे मीडिया कर्मी थे। घटना के समय अखबार बांटने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें

02:44 PM, 31-Oct-2024

मनमानीः रियल टाइम रिपोर्टिंग नहीं कर रहे अधिकारी, मौके से अपलोड करना है फोटो और जानकारी

Indore News: संभागायुक्त और कलेक्टर के निर्देश के बाद भी अधिकारी नहीं कर रहे समाधान ऐप का उपयोग। कलेक्टर ने कहा अब इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई। 
  और पढ़ें

01:49 PM, 31-Oct-2024

Katni News: दिल्ली के आरोपी एमपी में करते थे कार चोरी, कटनी पुलिस ने दो चोरों को पकड़ भेजा जेल

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में नशीली दवाएं खिलाकर कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  और पढ़ें

12:38 PM, 31-Oct-2024

Indore: इंदौर में पिता से झगड़ा कर सोया युवक, रात में हो गई हत्या, हत्यारे नहीं मिले

पुलिस को चेतन के कमरे में संघर्ष के निशान नहीं मिले। जब वह सोया था, तभी उस पर धाराधार हथियार से गले और सीने पर वार किए गए। फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से उंगलियों के निशान लिए है। और पढ़ें

11:56 AM, 31-Oct-2024

Tikamgarh News: आदिवासी बस्ती में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने दीपावली पर बांटे उपहार, बस्तीवासियों के चेहरे खिले

टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक गुरुवार की सुबह आदिवासी बस्ती में पहुंचे जहां पर उन्होंने दीपावली के पर्व पर उपहार बांटे और पढ़ें

11:29 AM, 31-Oct-2024

Indore News: दीपावली पर खुशनुमा रहेगा मौसम, दिन में धूप और शाम को हल्की ठंडक बिखेरी रंगत

Indore Weather: मौसम में बदलाव का दौर रहेगा जारी, दीपावली के बाद ठंड तेज होगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। 
  और पढ़ें

10:30 AM, 31-Oct-2024

MP News: 24 घंटे में पकड़ा गया शातिर कैदी, पुलिस का घेरा तोड़कर भागा था, हत्या का मामला है दर्ज

कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि इस सजायाफ्ता कैदी को सीने में दर्द की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वह भाग गया था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

10:12 AM, 31-Oct-2024

Damoh News: ओवर ब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढों में सुबह से लेकर रात तक फंसे वाहन, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तीन गुल्ली से मलैया मिल फाटक तक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया था, लेकिन हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद पिछले दो महीने से यह काम बंद है। लेकिन, ओवरब्रिज के लिए खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढे में वाहन फंस रहे हैं। और पढ़ें

09:44 AM, 31-Oct-2024

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बच्चों और सफाई मित्रों संग मनाई दीपावली, आतिशबाजी की और गिफ्ट भी बांटे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने आतिशबाजी कर गिफ्ट भी बांटे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर बच्चों के साथ अपने निवास पर रंगोली भी बनाई। उज्जैन में आज दिवाली मनाएंगे।  और पढ़ें

08:55 AM, 31-Oct-2024

Diwali 2024: राजाओं का महालक्ष्मी मंदिर, हर मांग होती है पूरी, सराफा व्यापारी मत्था टेककर शुरू करते हैं काम

Diwali 2024: महालक्ष्मी मंदिर में 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। यह इंदौर का प्रमुख लक्ष्मी मंदिर है। इसका इतिहास और मान्याताएं इसे बेहद खास बनाती हैं।
  और पढ़ें

08:54 AM, 31-Oct-2024

Diwali 2024: साल में पांच दिन नोटों से सजने वाला देश का इकलौता मंदिर, भक्तों के गहनों से सजती हैं मां लक्ष्मी

Ratlam Mahalaxmi Mandir: ममध्यप्रदेश के रतलाम जिले में स्थित महालक्ष्मी का एक अनोखा और प्राचीन मंदिर है, जो पूरे साल में पांच दिनों के लिए खास रूप में सजता है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भक्तों द्वारा लाए गए गहनों और नोटों से मां लक्ष्मी का शृंगार किया जाता है, जो कि देशभर में अपनी तरह का इकलौता आयोजन है। और पढ़ें

08:18 AM, 31-Oct-2024

Mahakaleshwar Mandir: उज्जैन में बाबा महाकाल ने मनाई दिपावली, उबटन के बाद गर्म पानी से किया स्नान, तस्वीरें

Baba Mahakal celebrated Diwali: उज्जैन बाबा महाकाल मंदिर में सुबह दीपावली मनाई गई। अन्नकूट का भोग लगाकर बाबा महाकाल की फुलझड़ी से आरती की गई। आज से ही बाबा को गर्म पानी से नहलाने की शुरुआत भी हो गई।  और पढ़ें

08:02 AM, 31-Oct-2024

Rewa Rape Case: पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, आरोपियों के बड़े खुलासे, पुलिस की क्या तैयारी? वारदात की कहानी

Rewa Gang Rape Case: रीवा में पति के साथ पत्नी से गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी पुलिस की कैद हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी इससे पहले भी प्रेमी जोड़ों के साथ अभद्रता कर चुके हैं। आइए, जानते हैं इस घटना के कुछ सवालों के जवाब? और पढ़ें

08:02 AM, 31-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

MP Bizarre News: ब्राजील की रोजीनाइड सिकेरा और मध्य प्रदेश के भिंड में रहने वाले पवन गोयल से शादी करने भारत आई हैं। प्रेमिका रोजी से पवन 21 साल छोटा है। दोनों ने शादी के लिए आदवेन किया है। पढ़ें, दिलचस्प प्रेम कहानी...। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें