फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा पसीना आए तो इन खतरों से रहें होशियार

Fri, 21 Jun 2013 05:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात का मौसम यूं तो रूमानी लगता है लेकिन मुई पसीने की चिप चिप मजा खराब कर देती है। कुछ लोगों को तो बहुत ज्यादा पसीना आता है। इतना ज्यादा कि आस पास के लोग कतरा कर निकल जाते हैं। वैसे इस मौसम में पसीने की दिक्कत तो आम है लेकिन कई बार आप जान ही नहीं पाते कि ज्यादा पसीने की आड़ में आपको और भी कई परेशानियां घेर रही हैं।
विज्ञापन


अगर आपको भी बहुत अधिक पसीना आता है तो इसे हल्के में न लें क्योंकि यह कई रोगों का इशारा हो सकता है। जानिए, बहुत अधिक पसीने के पीछे कौन सी दिक्कतें छिपी हैं।

दिल का दौरा
बहुत अधिक पसीना आना दिल के दौरे का लक्षण हो सकता है। अगर आपको सीने में तेज दर्द नहीं भी हो रहा है और बेचैनी, पेट में दर्द जैसे दूसरे लक्षणों के साथ पसीना आ रहा है तो भी तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह भी दिल के दौरे का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन


बहुत अधिक पसीने से निजात कैसे पाएं, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

थायरॉइड
शरीर में थायरॉइड ग्लैंड में होने वाली दिक्कत की वजह से भी लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है। हाइपरथायरॉइड के दौरान हथेलियों में बहुत अधिक पसीना होता है।

मेनोपॉज व हार्मोनल समस्याएं
बहुत अधिक पसीना मेनोपॉज का भी प्रारंभिक लक्षण है। वहीं ल्यूकेमिया और एड्स जैसे गंभीर रोगों में रात के दौरान ठंड के साथ पसीना आता है।

मौसम की वजह से या कसरत के बाद पसीना अधिक आए तो यह बिल्कुल स्वाभाविक है लेकिन रात में सोते वक्त या एसी के कमरे में बैठकर भी अधिक पसीना आए तो सोचने वाली बात है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें