फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा गर्म चाय पीते हैं तो 90 प्रतिशत बढ़ सकता है इस बीमारी का खतरा

Wed, 17 Jul 2019 07:36 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
भारत में चाय पीने वालो की संख्या सबसे ज्यादा है। चाय के मामले में धनी भारत में काफी तरह की चाय मिलती है, ये खास बात है लेकिन चाय की चुस्की आपको गंभीर रोग दे सकती है। हाल ही में आई एक स्टडी में बताया गया है कि चाय कैसे आपके लिए जानलेवा बन सकती है। 

विज्ञापन

2 of 5
चाय के शौकीनों को ये बुरी खबर है लेकिन हाल ही में आई स्टडी का दावा है कि गर्म चाय पीने से इसॉफेगस (ग्रासनली) का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
स्टडी के मुताबिक जो लोग रोजाना 75 डिग्री सेल्सियस पर चाय पीते हैं उनमें यह खतरा दोगुने से ज्यादा बढ़ जाता है। बिल्कुल गर्म चाय पीना शुरू न कर दें। अगर कप में डालने के बाद 4 मिनट तक चाय रखकर पी जाए तो कैंसर का खतरा कम हो सकता है। 

4 of 5
अमेरिकन कैंसर सोसायटी के लीड ऑथर फरहद इस्लामी के मुताबिक, कई लोग चाय, कॉफी या दूसरे ड्रिंक गर्मागरम पीते हैं। हालांकि स्टडी के मुताबिक बहुत गरम चाय पीने से इसॉफेजियल कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टडी में 50,045 लोग शामिल किए गए थे जिनकी उम्र 40 से 75 साल थी। इसमें नतीजा आया कि रोजाना 60 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा गर्म चाय पी जाए तो ग्रासनली के कैंसर का खतरा 90 फीसदी तक ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें