विज्ञापन

वायरल शायरी : जिंदगी छोटी नहीं होती है जनाब...

काव्य डेस्क

Viral Kavya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  जिंदगी छोटी नहीं होती है जनाब 
लोग जीना ही देर से शुरू करते हैं

"मैंने कुछ लोग लगा रखे हैं 
'पीठ पीछे' बात करने के लिए
 
विज्ञापन

तो क्या हुआ जो दोस्त नहीं मिलते हमसे 
मिला तो रब भी नहीं हमे, मगर इबादत तो बंद नहीं की.
 

तू अपने गरीब होने का दावा मत कर ए दोस्त,
हमने देखा है तुझे बाजार से टमाटर लाते हुए।
 

हवाओं, बादलों में न जाने क्या साजिशाना बात हुई,
मेरा ही घर मिट्टी का था, वहीं सारी बरसात हुई।।
 

लफ्ज़ों के दांत नहीं होते, पर ये काट लेते हैं
दीवारें  खड़े  किये  बगैर, बांट देते हैं 
 

मुद्दत हो गई है चुप रहते रहते,
कोई सुनता तो हम भी कुछ कहते
 

'पगार' कुछ नहीं है उनकी
पर काम बड़ी 'ईमानदारी' से करते हैं"
 

यहां हर किसी को दरारों में झांकने की आदत है
दरवाजे खोल दो, कोई पूछने भी नहीं आएगा 
 

मत समझिये कि मैं औरत हूं, नशा है मुझमें
मां भी हूं, बहन भी, बेटी भी, दुआ है मुझमें।
 

तभी तक पूछे जाओगे, जब तक काम आओगे
चिरागों के जलते ही, बुझा दी जाती हैं "तीलियां!!
 

हुस्न है, रंग है, खुशबू है, अदा है मुझमे
मैं मुहब्बत हूँ, इबादत हूँ, वफ़ा है मुझमें।
 

कितनी आसानी से कहते हो कि क्या है मुझमें
ज़ब्त है, सब्र-सदाक़त है, अना है मुझमें।
 

मैं फ़क़त जिस्म नहीं हूँ कि फ़ना हो जाऊं
आग है , पानी है, मिटटी है, हवा है मुझमें।


(ये शायरी सोशल मीडिया में लोकप्रिय है। अगर आपको इनके लेखक का नाम मालूम हो तो साझा करें। शायरी के साथ शायर का नाम लिखने में हमें ख़ुशी होगी।)
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile