विज्ञापन

क़ासिम रसा: मैं गुनहगार अगर हूँ तो सज़ा दी जाए

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मैं गुनहगार अगर हूँ तो सज़ा दी जाए
        
                                                    
                            
वर्ना लोगो मुझे फिर दाद-ए-वफ़ा दी जाए

तुम मुझे चाहते हो चाहते हो तो साहिब
क्यों न ये बात ज़माने को बता दी जाए

एक चिंगारी बदल दे कहीं जंगल का मिज़ाज
इस से पहले ही तह-ए-ख़ाक दबा दी जाए

जो न रूठे उसे छाती से लगाना बेहतर
रूठने वाले को हँसने की दुआ दी जाए

शाम धुँदलाई हुई और भयानक जंगल
ऐसे माहौल में अब किस को सदा दी जाए

गर कोई रस्म बुरी है तो गवारा क्यूँकर
हर बुरी रस्म ज़माने से हटा दी जाए

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 

10 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7504 कविताएं

View Profile