विज्ञापन

Urdu Poetry: डूबते वक़्त सही यार समझ ले मुझको

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            डूबते वक़्त सही यार समझ ले मुझको
        
                                                    
                            
तेरे हाथो की हूँ पतवार समझ ले मुझको

पाँव चूमूँ हूँ तो पाज़ेब समझ सकता है
सर पर आ जाऊँ तो दस्तार समझ ले मुझको

मुझसे दूरी ही नहीं अपना घरौंदा भी बना
अब मैं गिरने को हूँ दीवार समझ ले मुझको

क़त्ल होना है मुझे सुब्ह के होते होते
रात के वक़्त का अंधियार समझ ले मुझको

तुझको ना भाऊँ तो हूँ चीख़ क़यामत की मगर
रास आ जाऊँ तो मनुहार समझ ले मुझको

अब तो आई है मुझे रस्म-ए-मुहब्बत की गरज
अब तो ऐ जान ! वफ़ादार समझ ले मुझको

~ पुष्पराज यादव

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 


 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all