बुरा हुआ पर लगा नहीं कि बुरा हुआ है
ये किस सलीके से कोई हमसे जुदा हुआ है
जो वो नहीं है तो उसकी ख़ुश्बू कहाँ से आई
यहाँ पे कोई ज़रूर उससे मिला हुआ है
तुम्हें अगर आ लगा तो घायल नहीं करेगा
ये तीर पहले हमारे दिल पर चला हुआ है
कभी पलटता नहीं है गुज़रा ज़माना लेकिन
उसी की बेटी पे मेरा बेटा फ़िदा हुआ है
हमें किसी हादसे ने तक़सीम कर दिया है
बदन कहीं है तो दिल कहीं पर लगा हुआ है