विज्ञापन

Mohammad Alvi Poetry: गुलों के दरमियाँ अच्छी लगी हैं

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  गुलों के दरमियाँ अच्छी लगी हैं 
हमें ये तितलियाँ अच्छी लगी हैं 

गली में कोई घर अच्छा नहीं था 
मगर कुछ खिड़कियाँ अच्छी लगी हैं 

नहा कर भीगे बालों को सुखाती 
छतों पर लड़कियाँ अच्छी लगी हैं 

हिनाई हाथ दरवाज़े से बाहर 
और उस में चूड़ियाँ अच्छी लगी हैं
विज्ञापन

बिछड़ते वक़्त ऐसा भी हुआ है 
किसी की सिसकियाँ अच्छी लगी हैं 

हसीनों को लिए बैठें हैं 'अल्वी' 
तभी तो कुर्सियाँ अच्छी लगी हैं 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all