विज्ञापन

इमरान जावेद: राज़ तितली को छू के पाया है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

राज़ तितली को छू के पाया है


लम्स ने रंग को उड़ाया है

आइना देख कर वो क्यूँ चौंका
क्या उसे ख़ुद ने ही डराया है

काश तहरीर उस पे खुल जाए
मैं ने लफ़्ज़ों में दिल छुपाया है

एक काग़ज़ पे बारिशें रख दीं
ख़्वाब का नक़्शा यूँ बनाया है

रौशनी ने पहन लिया साया
देख लो कैसा वक़्त आया है

दिल ने दीवार से कहा बोले
ख़ामुशी ने मुझे सताया है

धूप ने भी कसर नहीं छोड़ी
चाँदनी ने अलग जलाया है
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
51 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile