विज्ञापन

Shakeel Badayuni Ghazal: ये दुनिया है यहाँ दिल को लगाना किस को आता है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


ये दुनिया है यहाँ दिल को लगाना किस को आता है
हज़ारों प्यार करते हैं निभाना किस को आता है

ये दुनिया है यहाँ दिल में समाना किस को आता है
मिटाने वाले लाखों हैं बनाना किस को आता है

निगाहें फेर लीं तुम ने तो हम किस की तरफ़ देखें
तुम्ही कह दो मोहब्बत का फ़साना किस को आता है

वफ़ा का यूँ तो दम भरते हैं इस दुनिया में सब लेकिन
वफ़ा के नाम पर मिट कर दिखाना किस को आता है

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8653 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

117 कविताएं

View Profile