तुम्हारे बाद भी सब पे यक़ीन करते हुए
मरेंगे हम भी किसी दिन किसी पे मरते हुए
कभी तो देख ले खिड़की से पाँव के छाले
गुज़र न जाऊँ गली से कहीं गुज़रते हुए
तुम्हें तो सिर्फ़ मुझे छुप के देखना है मगर
मुझे तो देखना है तुम को ये भी करते हुए
वो आइने से अचानक वहीं लिपटने लगी
ख़याल मेरा उसे आ गया सँवरते हुए
~ अशरफ़ जहाँगीर
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से
https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o