विज्ञापन

Urdu Poetry: शबनम है कि धोका है कि झरना है कि तुम हो

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            शबनम है कि धोका है कि झरना है कि तुम हो
        
                                                    
                            
दिल-दश्त में इक प्यास तमाशा है कि तुम हो

इक लफ़्ज़ में भटका हुआ शाइ'र है कि मैं हूँ
इक ग़ैब से आया हुआ मिस्रा है कि तुम हो

दरवाज़ा भी जैसे मिरी धड़कन से जुड़ा है
दस्तक ही बताती है पराया है कि तुम हो

इक धूप से उलझा हुआ साया है कि मैं हूँ
इक शाम के होने का भरोसा है कि तुम हो

मैं हूँ भी तो लगता है कि जैसे मैं नहीं हूँ
तुम हो भी नहीं और ये लगता है कि तुम हो

~ अहमद सलमान

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

8 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all