विज्ञापन

आज का शब्द: मुख और हरिवंशराय बच्चन की कविता- बादल घिर आए, गीत की बेला आई

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- मुख, जिसका अर्थ है-मुँह, चेहरा। प्रस्तुत है हरिवंशराय बच्चन की कविता- बादल घिर आए, गीत की बेला आई

बादल घिर आए, गीत की बेला आई।

आज गगन की सूनी छाती
भावों से भर आई,
चपला के पावों की आहट
आज पवन ने पाई,
डोल रहें हैं बोल न जिनके
मुख में विधि ने डाले
बादल घिर आए, गीत की बेला आई।
 
विज्ञापन

बिजली की अलकों ने अंबर
के कंधों को घेरा,
मन बरबस यह पूछ उठा है
कौन, कहाँ पर मेरा?
आज धरणि के आँसू सावन
के मोती बन बहुरे,
घन छाए, मन के मीत की बेला आई।
बादल घिर आए, गीत की बेला आई।

3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

सुनील देव

304 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13656 कविताएं

View Profile

Om Gopal

1118 कविताएं

View Profile

Kamal Garg

1 कविता

View Profile

Suman Meena

60 कविताएं

View Profile