विज्ञापन

आज का शब्द: लोमहर्षक और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- एक के बाद एक हुए

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- लोमहर्षक, जिसका अर्थ है- जिसे देखकर रोएं खड़े हो जाएं, भयानक। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- एक के बाद एक हुए 

एक के बाद एक हुए 
तीन हत्याकांड
एक-से-एक
लोमहर्षक।

निरंकुश हुआ नरसंहार
कि लाशों से
पट गई धरती,
लहुलुहान हो गया मसान।

हतप्रभ निहारता-
बुदबुद बोलता
ध्वंसावशेषी ज्ञान,
असमर्थ आक्रोश की
लार टपकाता है
इतिहास की 
लड़खड़ाती जीभ
बाहर निकाले।
विज्ञापन

हाँफती हवा
काँखती-कराहती
विलाप करती है,
जमीन-आसमान में
लोटती-पलटती
धूल उड़ाती।
दूरातिदूर अंतरिक्ष में
वहाँ, निश्चित बैठा, काल-
मुंडमाल गले से लटकाए,
मृत्यु की 
जय-जयकार करता है।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7364 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13069 कविताएं

View Profile

Rishabh Dubey

1 कविता

View Profile