विज्ञापन

आज का शब्द: क्षत और सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" की कविता- कौन फिर तुझको बरेगा

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- क्षत, जिसका अर्थ है- घाव, जख्म, जिसे क्षति या आघात पहुँचा हो, घायल। प्रस्तुत है सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" की कविता- कौन फिर तुझको बरेगा
        
                                                    
                            

कौन फिर तुझको बरेगा
तू न जब उस पथ मरेगा?

निखिल के शर शत्रु हनकर,
क्षत भले कर क्षत्र बनकर,
तू चला जबतक न तनकर,--
धर्म का ध्वज कर न लेगा।

देश के अवशेष के रण
शमन के प्रहरण दिया तन
तो हुआ तू शरणशारण,
विश्व तेरे यश भरेगा।

मिलेंगे जन अशंकित मन
खिलेंगे निश्शेष-चेतन,
विषद-वासों के विभूषण,
चरण के तल, तू तरेगा।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

616 कविताएं

View Profile