विज्ञापन

आज का शब्द: अवकाश और रामधारी सिंह दिनकर की कविता- सारा भार विज्ञान पर डालना बुरा है

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- अवकाश, जिसका अर्थ है- रिक्त या शून्य स्थान, खाली जगह, निरंतर काम करते रहने पर बीच में मिलने वाली छुट्टी। प्रस्तुत है रामधारी सिंह दिनकर की कविता- सारा भार विज्ञान पर डालना बुरा है

मैं रात के अँधेरे में
सिताओं की ओर देखता हूँ
जिन की रोशनी भविष्य की ओर जाती है

अनागत से मुझे यह खबर आती है
की चाहे लाख बदल जाये
मगर भारत भारत रहेगा

जो ज्योति दुनिया में
बुझी जा रही है
वह भारत के दाहिने करतल पर जलेगी
यंत्रों से थकी हुई धरती
उस रोशनी में चलेगी

साबरमती, पांडिचेरी, तिरुवन्न मलई
और दक्षिणेश्वर,
ये मानवता के आगामी
मूल्य पीठ होंगे
जब दुनिया झुलसने लगेगी,
शीतलता की धारा यहीं से जाएगी
विज्ञापन

रेगिस्तान में दौड़ती हुई सन्ततियाँ
थकने वाली हैं
वे फिर पीपल की छाया में
लौट आएँगी

आदमी अत्यधिक सुखों के लोभ से ग्रस्त है
यही लोभ उसे मारेगा
मनुष्य और किसी से नहीं,
अपने आविष्कार से हारेगा

गाँधी कहते थे,
अवकाश बुरा है
आदमी को हर समय
किसी काम में लगाये रहो
जब अवकाश बढ़ता है ,
आदमी की आत्मा ऊंघने लगती है
उचित है कि ज्यादा समय
उसे करघे पर जगाये रहो

अवकाशवाली सभ्यता
अब आने ही वाली है
आदमी खायेगा , पियेगा
और मस्त रहेगा
अभाव उसे और किसी चीज़ का नहीं ,
केवल काम का होगा
वह सुख तो भोगेगा ,
मगर अवकाश से त्रस्त रहेगा
दुनिया घूमकर
इस निश्चय पर पहुंचेगी

कि सारा भार विज्ञान पर डालना बुरा है
आदमी को चाहिए कि वह
ख़ुद भी कुछ काम करे
हाँ, ये अच्छा है
कि काम से थका हुआ आदमी
आराम करे। 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile