चंदन सा महकता रहे
तुम्हारे भावों का प्रसंग
आती रहे, तुम्हारे व्यवहारों से
कृति की सुगंध,
चाहिए तुमसे
सानिध्य तुम्हारा
जीवन भर के लिए
निरंतर रहे संबंध मेरे
विरह भी दे, मिलन
का संदेश उम्र भर।