विज्ञापन

गुलदस्ते

Manoj Sinha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गुलदस्तों के फूल
        
                                                    
                            
मात्र भेंट के फूल नहीं हैं
औपचारिकताओं से प्रतिबद्ध हैं
जीवन शैली का यह नया उपादान है
गुलदस्तों के हस्तांतरण में
देनेवाले, लेनेवाले के चेहरे
मुस्कानों से खिले,
अहसानों में डूबे
दिखते हैं
लेकिन गुलदस्ते उदास से
महसूस करते हैं
लेकिन हां, वीरों के समक्ष
देशभक्तों के समक्ष
वे गर्व महसूस करते हैं!
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all