विज्ञापन

देह मिट जाए, सुमन खिलते रहे, दूर रहकर भी सदा मिलते रहे।

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गीत
        
                                                    
                            

हम अधूरे चाँद-से जलते रहे,
दूर रहकर भी सदा मिलते रहे।

बिन कहे ही बात सब पूरी हुई,
पास आकर भी मगर दूरी हुई।
आँख ने पढ़ ली व्यथा मुस्कान में,
खो गए दोनों उसी पहचान में।
मौन में भी फूल कुछ खिलते रहे,
दूर रहकर भी सदा मिलते रहे।

सिसकियाँ घुलती रहीं हर बात में,
आँसुओं ने घर किया हर रात में।
पूछता हर पल हवा के पास से,
सींचता हूँ स्वप्न अपनी प्यास से।
तुम न आए, अश्रु यूँ ढलते रहे,
दूर रहकर भी सदा मिलते रहे।

थे बँधे हम रस्म के जंजाल में,
दिन कटे बेचैन-से हर हाल में।
लिख न पाए नाम हम तक़दीर से,
बोलते पर नैन ही तस्वीर से।
हम समय की आँच में ढलते रहे,
दूर रहकर भी सदा मिलते रहे।

छू सका अंबर न धरती-छोर को,
बिन मिले ही रात तकती भोर को।
तीर मिलते हैं कहाँ मझधार में,
बह रहे दो कूल अपने प्यार में।
बिन मिले भी फूल यूँ खिलते रहे,

दूर रहकर भी सदा मिलते रहे।
टूट जाए देह चाहे प्राण से,
कम न होगा प्यार इस प्रस्थान से।
मैं अमर कर दूँ प्रणय हर गीत में,
तुम बसे रहना अधूरी प्रीत में।
देह मिट जाए, सुमन खिलते रहे,
दूर रहकर भी सदा मिलते रहे।

हम अधूरे चाँद-से जलते रहे,
दूर रहकर भी सदा मिलते रहे।
-भानु शर्मा रंज
 
4 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7707 कविताएं

View Profile