विज्ञापन

कन्हैयालाल नंदन की कविता- एक नाम अधरों पर आया

काव्य डेस्क

Kavita
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            एक नाम अधरों पर आया,
        
                                                    
                            
अंग-अंग चंदन वन हो गया। 

बोल है कि वेद की ऋचायें
सांसों में सूरज उग आयें
आखों में ऋतुपति के छंद तैरने लगे
मन सारा नील गगन हो गया। 

गंध गुंथी बाहों का घेरा
जैसे मधुमास का सवेरा
फूलों की भाषा में देह बोलने लगी
पूजा का एक जतन हो गया। 

पानी पर खींचकर लकीरें
काट नहीं सकते जंजीरें
आसपास अजनबी अधेरों के डेरे हैं
अग्निबिंदु और सघन हो गया। 

एक नाम अधरों पर आया,
अंग-अंग चंदन वन हो गया। 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 

एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile