विज्ञापन

आलोचक मदन सोनी को हिंदी के लिए, अनीसुर रहमान को अंग्रेजी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            प्रसिद्ध आलोचक मदन सोनी को हिंदी के लिए तथा अनीसुर रहमान को अंग्रेजी के लिए साहित्य अकादमी का वर्ष 2024 का अनुवाद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा शुक्रवार को यहां की गई।
        
                                                    
                            

 हिंदी में अनुवाद के लिए मदन सोनी को यशोधरा डालमिया की अंग्रेजी पुस्तक के हिंदी अनुवाद ‘सैयद हैदर रज़ा: एक अप्रतिम कलाकार की यात्रा’ के लिए पुरस्कृत किया गया है। अंग्रेजी में यह पुरस्कार अनीसुर रहमान को उनके द्वारा अनूदित पुस्तक हजारों ख्वाहिशें ऐसी (द वंडरफुल वर्ल्ड ऑफ उर्दू गजल्स) को दिया गया है।

पंजाबी के लिए चंदन नेगी को पुस्तक ‘तेरे लैई’ के अनुवाद तथा बांग्ला के लिए बासुदेब दास को ‘सदगरेर पुत्र नौका बेय जय’ पुस्तक के अनुवाद हेतु पुरस्कृत किया गया है।
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

444 कविताएं

View Profile