विज्ञापन

रमेश कुंतल मेघ को मिला साहित्य अकादमी सम्मान

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            
विभिन्न भारतीय भाषाओं में साहित्यिक सृजन करने वाले 23 प्रख्यात लेखकों को सोमवार को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए। हिंदी में साल 2017 के लिए रमेश कुंतल मेघ को ‘विश्व मिथक सरित्सागर’ के लिए यह सम्मान दिया गया है।


उर्दू में यह पुरस्कार बेग एहसास के कहानी संग्रह ‘दख़मा’ को मिला है। अंग्रेजी  में ममंग दई के उपन्याय ‘द ब्लैक हिल’, असमिया में जयंत माधव बरा के उपन्यास ‘मरियाहोला’, बांग्ला में अफसार आमेद के उपन्यास ‘सेइ निथोंज मानुषटा’ और तमिल में इंकलाब की कविता ‘कानधल नाटकल’ को प्रदान किया गया है। इसके अलावा बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, संथाली, सिंधी एवं तेलुगू भाषा के लिए भी पुरस्कार दिए गए हैं।

अकादमी की ओर से हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले साहित्योत्सव के पहले दिन इन साहित्यकारों को एक ताम्र पट्टिका, शाल और एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। सोमवार को ही साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष चुने गए चंद्रशेखर कंबार ने पुरस्कार वितरण के दौरान कहा कि अकादमी देश के समृद्ध और विविध साहित्य तथा संस्कृति को साथ लाना जारी रखेगी।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile