हिंदी के एक बड़े कवि पर वज्र की तरह गिर रहा है यह समय। प्राप्त सूचना के अनुसार प्रिय कवि नरेश सक्सेना जी के पुत्र राघव नरेश का आज हृदयाघात से निधन हो गया। राघव युवा थे। उनकी लखनऊ में सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी रहती थी। एक सजग नागरिक और कलाकार थे वे। कवि को इस वज्रपात को सहने की शक्ति मिले। परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य मिले।