विज्ञापन

Nobel Prize 2024: साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  साहित्य के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक, इस साल यह सम्मान दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया गया। उन्हें उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। यह गद्य ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। नोबेल पुरस्कार के इतिहास हान 18 वीं महिला हैं जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले 2016 में हान कांग को 'मैन बुकर पुरस्कार' से भी नवाजा जा चुका है। यह पुरस्कार उनकी कृति 'दि वेजेटेरियन' के लिए प्रदान किया गया था। 

यह उपन्यास एक महिला की मानसिक बीमारी और उस दौरान उसके मान-अपमान से संबंधित है, साथ ही हान का यह पहला उपन्यास था जिसका अनुवाद अंग्रेजी में भी किया गया। इस उपन्यास ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी। हान एशिया की पहली महिला लेखिका हैं जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार ने नवाजा गया है। 

 हान कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में हुआ था। वह साहित्यिक पृष्ठभूमि से आती हैं, उनके पिता एक प्रतिष्ठित उपन्यासकार थे। हान मशहूर कोरियन उपन्यासकार हान सेउंग-वान की बेटी हैं। उन्होंने 1993 में मुन्हाक-ग्वा-साहो (साहित्य और समाज) के शीतकालीन अंक में "विंटर इन सियोल" सहित पांच कविताओं को प्रकाशित करके एक कवि के रूप में अपनी साहित्यिक शुरूआत की। 1995 में उन्होंने कहानियां लिखना शुरू कर दिया था। 

नोबेल कमेटी ने हान कांग के एक उपन्यास 'ग्रीक लेसन' की खासतौर पर चर्चा की है। ये एक लड़की की कहानी है जो अपने जीवन के कष्टों की वजह से आवाज खो चुकी होती है। उसकी मुलाकात एक ग्रीक पढ़ाने वाले टीचर से होती है जो अपनी आंखों की रोशनी खो रहा है। ये उपन्यास दो इंसानों के बीच संवाद में बाधाएं होने के बावजूद पनपे रिश्ते को खूबसूरती से बयां करती है।

हान कांग की कृतियां जो अब तक प्रकाशित हो चुकी हैं-  एक लघु कहानी संग्रह, फ्रूट्स ऑफ माई वूमन (2000), फ़ायर सैलामैंडर (2012); ब्लैक डियर (1998), योर कोल्ड हैंड्स (2002), द वेजिटेरियन (2007), ब्रीथ फाइटिंग (2010), और ग्रीक लेसन्स (2011), ह्यूमन एक्ट्स (2014), द व्हाइट बुक (2016), आई डू नॉट बिड फेयरवेल (2021) जैसे उपन्यास शामिल हैं। एक कविता संग्रह, आई पुट द इवनिंग इन द ड्रॉअर (2013) भी प्रकाशित हुआ।
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr Vikas

7 कविताएं

View Profile