मोहब्बत की दुकान? दुकान अगर हुई तो सौदे की रेट लिस्ट भी होगी। रेट लिस्ट है तो प्रॉफिट का हिसाब भी होगा। जो मोहब्बत में भी प्रॉफिट निकाल ले उसे इश्क़ की इल्लत पालने की बजाय परचून का धंधा खोल लेना चाहिए। चर्चित व्यंग्यकार-पत्रकार यशवंत व्यास की लिखी जुमलों के दौर की जानलेवा कहानियां - मोहब्बत की कहानियां। किताब अंतरा प्रकाशन से छपी है। इसकी क़ीमत 130 रुपये है। किताब प्रकाशन के अलावा अमेज़न और फ़्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है।
किताब व्यंग्य में कल्पनाओं के नए दरवाजे़े खोलती है जिसमें सोहनी महिवाल एक जुमला कंपनी बनाते हैं जिसमें साथ में हीर-रांझा, रोमियो-जूलियट और शीरीन-फ़रहाद भी जुड़ते हैं। राजनीति पर व्यंग्य को पढ़ने के लिए यह किताब ख़रीदनी चाहिए।
पुस्तक- मोहब्बत की दुकान (यशवंत व्यास की लिखी जुमलों के दौर की जानलेवा कहानियां)
प्रकाशक- अंतरा प्रकाशन
मूल्य- 130 रु.
पुस्तक ऑनलाइन बिक्री के लिए सभी प्लेटफाॅर्म मसलन अंतरा बुक्स, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है, पाठकों की सुविधा के लिए नीचे लिंक दिया जा रहा है-
Antara Books - http://Antara Books - https://tinyurl.com/yezy5cdn
Amazon - http://Flipkart - https://tinyurl.com/ybd7mca5
Flipkart - https://tinyurl.com/27pec8ce