विज्ञापन

बॉलीवुड में करियर बनाने के टिप्स बताएंगे मनोज मुंतशिर

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर रविवार 23 जुलाई को कानपुर में शहर के ख़ास मेहमान बनेंगे। ‘अमर उजाला’ द्वारा मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास कानपुर के रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस में शाम 4 बजे से आयोजित होगी। ख़ास बात यह कि इसमें आप मनोज के लिखे 200 गानों में से कोई भी फरमाइश कीजिएगा और मनोज के बैंड द्वारा उस गाने को लाइव परफॉर्म किया जाएगा। 
        
                                                    
                            

मनोज की मास्टर्स क्लास में मनोज आपसे सीधे मुखातिब होंगे और बॉलीवुड में कॅरियर बनाने के टिप्स भी दिए जाएंगे। मनोज आपको ये भी बताएंगे कि आप फिल्मों के लिए गाने और स्क्रिप्ट  कैसे लिख सकते हैं। आप उनसे उनकी फिल्मों, उनके गानों और कॅरियर से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। इस खास कार्यक्रम के टाइटिल स्पांसर वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशनल ट्रस्ट, टीवी पार्टनर जेएमडी टीवी और रेडियो पार्टनर रेड एफएम हैं।

पहचान पत्र के साथ आएं
मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास में शामिल होने के लिए जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं वे ऑडिटोरियम में प्रवेश के लिए अपने साथ पहचान पत्र लेकर आएं। पहचान पत्र में आधार कार्ड, पैन कार्ड या स्कूल, कॉलेज का पहचान पत्र मान्य होगा। प्रवेश ढाई बजे से शाम 3:30 बजे तक होगा।
9 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

sunil kumar

181 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

594 कविताएं

View Profile

Anita Chaturvedi

161 कविताएं

View Profile