शनिवार 1 अप्रैल शाम 6 बजे से नोएडा के सैक्टर 77 में काव्य कैफ़े का आयोजन हो रहा है। यह हास्य, श्रंगार और ओज से परिपूर्ण काव्यात्मक शाम होगी जिसमें नामचीन कवि और गायक शामिल होंगे। जो कवि इसमें शामिल होंगे उनके नाम हैं - ब्रह्मपाल नागर, शंकर करगेती, सुमित दुबे, योगेन्द्र चौरसिया, विनोद पांडेय, शशि पांडेय, अरुण शर्मा और प्रेम सागर प्रेम। जो श्रोता इसमें शामिल होना चाहते हैं वे क्यू आर कोड स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं।