कला संस्कृति एवं भाषा विभाग दिल्ली सरकार के निर्देशन में हिंदी अकादमी हिन्दी भाषा साहित्य एवं संस्कृति के संवर्द्धन के लिए काम करती है। हिंदी अकादमी द्वारा साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में रचनात्मक भूमिका निभाने और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्दी के साहित्यकारों, पत्रकारों, कवियों एवं लेखकों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाते हैं । पिछले कुछ वर्षों में कोरोना की चुनौतियों एवं अन्य कारणों से पुरस्कार योजना के क्रियान्वयन में बाधा आयी थी। इसलिए इस बार हिन्दी अकादमी ने 3 वर्षों के लिए एक साथ पुरस्कारों की घोषणा की पहल की है। शलाका सम्मान प्रोफ़ेसर निर्मला जैन, अशोक वाजपेयी और चित्रा मुद्गल को प्रदान किया गया। बाल स्वरूप राही, ममता कालिया, अशोक चक्रधर, संतोष आनंद, महेश गर्ग बेधड़क, सुभाष चंदर, श्रीनिवासराव समेत कुल 45 प्रमुख कवियों, साहित्यकारों, लेखकों और पत्रकारों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया है ।
एक वर्ष पहले