विज्ञापन

लव ड्रग: इरा टाक के उपन्यास का पंजाबी संस्करण में हुआ लोकार्पण

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

इरा टाक के पेंगुइन से आए चर्चित उपन्यास 'लव ड्रग' के पंजाबी संस्करण का पटियाला यूनिवर्सिटी बुक फेयर में हुआ लोकार्पण



लेखिका इरा टाक के पेंगुइन रैंडम हाउस से प्रकाशित हुए लोकप्रिय उपन्यास 'लव ड्रग' का पंजाबी भाषा में अनुवाद' हाल ही में प्रकाशित और बिक्री के लिए रिलीज हुआ है। पंजाब के जेन जी ने दिल खोल कर किताब का स्वागत किया है। जयपुर की इरा टाक की इस किताब का प्रकाशन 'वाइट क्रो पब्लिशर्स' ने किया है। इससे पहले पेंगुइन, प्रभात प्रकाशन, मंजुल और राजपाल एंड संस जैसे नामी प्रकाशकों से भी उनकी किताबें आकर चर्चित हुई हैं। 

इरा के अब तक 5 उपन्यासों और अन्य किताबों को मिला कर 12 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही ऑडियो बुक्स की दुनिया में उनकी दो ऑडियो सीरीज और कई स्टोरीज पॉपुलर हैं।

उपन्यास के बारे में -
यह एक आधुनिक प्रेमकथा है। जिसमें हमारा समय धड़कता है। हमारे समय की संवेदनाएं और उलझनें हमारी समय की भाषा में बयान हुई हैं। ये नॉवेल इंस्टेंट हुकअप, मॉडर्न लव, एक्स्ट्रा मरिटेल और ब्रेक अप के बीच सच्चे प्यार की तलाश करता है। लव ड्रग रिश्तों की बारीकियों और उतार चढ़ाव से बुनी खूबसूरत दास्तां है। 

इरा टाक न केवल लेखिका और चित्रकार हैं, बल्कि वे फिल्म निर्माण और पटकथा लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनके पहले के उपन्यासों और कविता संग्रहों को पाठकों ने खूब सराहा है। 
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

419 कविताएं

View Profile