विज्ञापन

तीज और गणेशोत्सव की पूर्व संध्या पर ग्रेटर नोएडा में रंगारंग कार्यक्रम

काव्य डेस्क

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            यूपी के ग्रेटर नोएडा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाली तीज और गणेशोत्सव को एक खास अंदाज में मनाने के लिए विद्या म्यूज़िक एंड डांस इंस्टीट्यूट ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने मिलकर कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें कत्थक, भरतनाट्यम, तराना, तीनताल, राग भोपाली, राग देश और राग मियाँ मल्हार जैसी प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम में विशेष तौर पर मेरठ से आए बाल कलाकारों ने श्रीसबद साहिब का गान किया। इसके अलावा द्रौपदी चीर-हरण विषय पर प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने सबका मन मोह लिया।
        
                                                    
                            

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर समाजसेवी  उपदेश भारद्वाज के साथ-साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भरत पाठक, भारतीय उद्योग संघ इंटरनेशनल अफेयर्स की अध्यक्ष  रेखा शर्मा, बाल साहित्यकार लक्ष्मी शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षिका पूर्वी चक्रवर्ती, कोरियोग्राफर साहिल शर्मा और मशहूर संगीतकार हरनीत सिंह गुलाटी उपस्थित हुए और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13066 कविताएं

View Profile