विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्वीट की यह कविता

दीपाली अग्रवाल

Halchal
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            आयुष्मान खुराना को श्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर वर्ष 2019 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पर उन्होंने एक कविता ट्वीट की है, जो यूं है कि 
        
                                                    
                            

जब पहली दफ़ी आया था मुंबई
तब भी हो रही थी बारिश
आज भी बरखा बहार है

यहां की भीड़ की तरह सपने थे आंखों में हज़ार
आज भी उमंगें तेज़ तर्रार हैं

मां बाप ने नम आंखों से दी थी मुझे परवाज़
आज भी उनकी फ़िक्र बरक़रार है

सैकण्ड क्लास स्लीपर पे आया था 
इस शहर में दोस्तों के साथ
आज भी उसी सफ़र का खुमार है

उठ कर गिरा, गिर कर उठा, चला, उड़ा
आज उन्हीं ठोकरों की खातिर 
मेरे हक़ में राष्ट्रीय पुरस्कार है
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile