ये ख़बर उन तमाम लिखने वालों के लिए है जो अपने लिखे को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक मंच की तलाश में हैं। अमर उजाला काव्य नवोदित कवियों और शायरों के लिए काव्य कैफ़े का आयोजन करता है, जिसमें कवि आकर अपनी कविताएं पढ़ते हैं और फिर उनका प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर काव्य के माध्यम से किया जाता है। चूंकि सभी के लिए स्थल तक आना संभव नहीं है, ख़ास तौर पर वे जो दूसरे शहरों में रहते हैं, तो आपके लिए यह उपयोगी हो सकता है।
अगर आपके भीतर भी एक कवि है और आप अपनी वीडियो काव्य तक पहुंचना चाहते हैं तो amarujalakavya@gmail.com पर भेज दें। कुछ नियम
1. वीडियो लैंडस्केप मोड पर हो और अच्छी क्वालिटी में हो।
2. कविता की भाषा हिंदी और उर्दू हो।
3. आपको मेल के सब्जेक्ट में 'मेरे अल्फ़ाज़' लिखना है।
4. कविता अमर उजाला काव्य की वेबसाइट पर पब्लिश हो, उसका लिंक आप मेल के साथ भेज दें। वेबसाइट पर पब्लिश करने का लिंक है https://play.google.com/store/apps/details?id=com.org.AmarUjala.news&referrer=utm_source&au&utm_medium=kavya&utm_campaign=downloadapp
5. टीम के द्वारा चयनित वीडियो ही पब्लिश की जाएंगी
6. अपना नाम और संपर्क अवश्य लिखें।
काव्य यूट्यूब - https://www.youtube.com/channel/UCwsp8CqXY3v-Mu1FXV_YeDA