सहज भाषा के प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड की किताबों का लोकप्रिय पात्र, रस्टी अपने कारनामों से पाठकों का मन लुभाता, गुदगुदाता और हंसाता आ रहा है। रस्टी की जिंदगी की कहानियों की कड़ी में यह तीसरी किताब है। रस्टी अपने अभिभावक का घर छोड़ चुका है और कपूर परिवार के साथ रहने आता है। वहां उनके बेटे किशन को पढ़ाता है और उससे उसकी अच्छी दोस्ती हो जाती है। इस दौरान रस्टी और किशन के साथ क्या गुजरता है, उसे इस किताब के जरिए जानना दिलचस्प है।
किताब- रस्टी और चीता
लेखक- रिस्कन बॉन्ड
प्रकाशक- राजपाल एंड सन्ज, नई दिल्ली
मूल्य- 295 रुपये