यह किताब औरंगजेब के जीवनकाल में घटित ऐतिहासिक आख्यानों का दस्तावेज है। यह पुस्तक 'नन्हा औरंगजेब' अध्याय से शुरू होती है और आखिरी अध्याय में भाइयों और पिता शाहजहां से विवाद की शुरुआत का जिक्र करती है। औरंगजेब को हम भले ही नापसंद करें, लेकिन उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। उसे बेहतर तरीके से समझने के लिए लेखक ने छह खंडों की सीरीज लिखने की घोषणा की है। यह पहला खंड है। लेखक ने इस पुस्तक के माध्यम से औरंगजेब के जीवन की दास्तान बयान की है।
किताब- औरंगजेब: बचपन से सत्ता संघर्ष तक
लेखक- अफसर अहमद
प्रकाशक- इवोको पब्लिकेशंस, फरीदाबाद
मूल्य- 250 रुपये