महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी पर अमित राजपूत द्वारा लिखी गई किताब 'अंतर्वेद प्रवर' एक शोध-परक रचना है। इसमें उनके समूचे व्यक्तित्व को सारगर्भित ढंग से संजोया गया है। गणेश शंकर विद्यार्थी अद्वितीय बौद्धिक व्यक्तित्व के धनी थे। इस किताब में उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों पर पैनी दृष्टि रखते हुए उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को रेखांकित करने की पुरजोर कोशिश की गई है। यह पुस्तक एक जीवनी मात्र न होकर राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन की कई घटनाओं का भी विश्लेषण करती है।
अंतर्वेद प्रवर
लेखक- अमित राजपूत
प्रकाशक- लोकोदय प्रकाशन प्रा. लि., लखनऊ
मूल्य- 240 रुपये