विज्ञापन

एन अनसूटेबल बॉय - बॉलीवुड का करण

दीपाली अग्रवाल

Book Review
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

एन अनसूटेबल बॉय’ निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बचपन से लेकर अब तक के जीवन के एक-एक पहलू को उजागर करती है। करण जौहर की आज पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माता-निर्देशकों में से एक के रूप में है। उनकी एक पहचान ‘कॉफी विद करण’ के होस्ट के रूप में भी है। लेकिन आज हम जिस करण जौहर को जानते हैं, उसमें कई वर्षों की मेहनत छुपी हुई है। एक बार निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने करण जौहर से कहा था कि तुम आज मेरे करण नहीं, बल्कि करण जौहर हो। ऐसे ही कई किस्सों और करण जौहर के जीवन के कई पहलुओं को उजागर करती है 'एन अनसूटेबल बॉय' किताब। करण का बचपन बिल्कुल 'तारे जमीन पर' फिल्म के ईशान अवस्थी की तरह बीता- किसी चीज में मन न लगना, दोस्त नहीं बनाना, गुमसुम-सा रहना, माता-पिता से दूर बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करना। लेकिन धीरे-धीरे करण का मन लगने लगा और दोस्त के रूप में अपूर्वा मेहता मिले, जो बाद में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ बने।

विज्ञापन

कॉलेज के दिनों में माता-पिता से झूठ बोलकर करण ने अपनी आवाज और शारीरिक मुद्राओं को ठीक करने का भी प्रशिक्षण लिया। उन्होंने फ्रेंच भाषा भी सीखी और फ्रांस जाकर पिता के कारोबार में हाथ बंटाने का फैसला किया। इसके लिए यश जौहर (करण के पिता) ने 10 लाख रुपये का इंतजाम भी किया, लेकिन आदित्य चोपड़ा के कहने पर वह फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में सहायक निर्देशक बने। आदित्य चोपड़ा ने करण के अंदर छुपा निर्देशक उसी समय पहचान लिया था और उनसे भविष्य में खुद की फिल्म बनाने की बात कही थी। करण ‘डीडीएलजे’ बनने की छोटी-छोटी प्रक्रिया में आदित्य चोपड़ा के साथ रहे। और दिग्गज निर्देशक यश चोपड़ा समेत शाहरुख-काजोल सभी को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया।

शाहरुख ने तो यश जौहर से उनकी अगली फिल्म में इस शर्त पर ही काम करने की हामी भरी कि करण उस फिल्म को निर्देशित करेंगे। आदित्य चोपड़ा ने फिल्म का नाम सुझाया और नौखिए करण ने बड़े सितारों से सजी 'कुछ कुछ होता है' बनाई। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। करण ने किताब में अपने जीवन के हर पहलू का जिक्र किया है, चाहे पिता के निधन के बाद धर्मा प्रोडक्शन संभालना हो या उनके और शाहरुख खान के बीच आई हल्की-फुल्की दरार। किताब करण जौहर के एक अलग ही व्यक्तित्व को सामने रखती है।


किताब- एन अनसूटेबल बॉय
लेखक/लेखिका- करण जौहर-पूनम सक्सेना
प्रकाशक- पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया
मूल्य- 399 रुपये
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12618 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile