राहत इन्दौरी उर्दू के जाने-माने शायर हैं। उनकी शायरी में फूलों की नाजुकता है, जो हर दिल को लुभाने का हुनर रखती है। वे हर रंग की शायरी करते हैं, जिसमें प्यार, नफरत, गुस्से, मेल-मिलाप के रंग बिखरे पड़े हैं।
राहत अपनी शायरी में दो तरह से मिलते हैं- एक दर्शन में और एक प्रदर्शन में। जब आप उन्हें हल्के में पढ़ते हैं, तो केवल आनंद आता है, लेकिन जब आप राहत के दर्शन में, विचारों में डूबकर पढ़ते हैं, तो एक दर्शन का अहसास हो जाता है और जब आप दिल से पढ़ते हैं, तो वह आपके दिलो-दिमाग पर हावी हो जाएंगे और आप एक स्वप्निल संसार में गोते लगाए बिना नहीं रह पाएंगे। ‘रुत’ उनके उसी अंदाज की एक झलक है।
किताब- रुत
लेखक- राहत इन्दौरी
प्रकाशक- वाणी प्रकाशन
मूल्य- 295 रुपये